कांग्रेस विधायक ऊना शहर की बरसाती पानी निकासी योजना और स्वां तटीयकरण योजनाओं का फर्क नहीं समझ पा रहे – हरपाल सिंह गिल
जसवाल, (ऊना) ऊना सदर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने ऊना के विधायक सतपाल सिंह रायजादा के उस बयान को हास्यास्पद बताया है। जिसमें विधायक ऊना शहर की बरसाती पानी निकासी योजना और स्वां तटीयकरण योजनाओं का फर्क नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने विधायक रायजादा को आड़े हाथों लेते हुए कहां कि रायजादा एक बार गलती से विधायक बन गए हैं, लेकिन अब ऊना की जनता दोबारा वह गलती नहीं करेगी। जिस व्यक्ति को बरसाती पानी निकासी की योजना और स्वां तटीयकरण योजना और उनके बजट जारी करने वाली सरकारों का ही फर्क पता नहीं, वह जनता के भले बुरे की क्या पहचान कर पाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ विधायक केंद्र सरकार पर स्वां का पैसा रोकने का आरोप लगाते हैं। तो दूसरी तरफ ऊना के बरसाती पानी की निकासी योजना में खुद की असफलता छिपाने के लिए जनता पर कांग्रेस को विपक्ष में बैठाने का रूप जड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि एसी में बैठकर बयानबाजी करने और बाहर निकलकर जनता के दुख दर्द जानने में यही अंतर है कि किस योजना से कौन सा बजट कहां से जारी होना है, इस बात का भी ज्ञान नेता जी को नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरों की चुनावी राजनीति के साल गिनने वाले विधायक पहले योजनाओं और उनके मदों का ज्ञान प्राप्त करें, ताकि जनता के बीच बयानबाजी करते वक्त उन्हें किसी तरह भी हंसी का पात्र न बनना पड़े। गिल ने कहा कि ऊना की जनता का यह दुर्भाग्य है कि जिस व्यक्ति को उसने बड़ी उम्मीदों से विधायक चुना था, उस व्यक्ति को न तो किसी योजना की जानकारी है और ना ही वे जनता को अपनी बात सही ढंग से समझा पा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विधायक को अपने सलाहकार बदल देने चाहिए जो पिछके ढाई सालों से उसे जनता के बीच मजाक बनाकर पेश कर रहे हैं। उन्होंने विधायक को नसीहत दी है कि यदि उन्हें किसी मामले की जानकारी नहीं है तो उस मामले में बयान बाजी करने की कोशिश ना करें यदि बयान देना ही है तो पहले किसी से उसके बारे में पूरी तरह से सीख समझ लें।































