2 से 10 नवंबर तक चलाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान
ऊना, 29 अक्तूबर:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ रमण शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान 2 से 10 नवंबर 2020 तक चलाया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चे के पेट में कीड़ों को नष्ट करना है ताकि बच्चे अनिमिया के शिकार से बचे रहें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 बीमारी से बचाव हेतु सभी दिशा निर्देशों व आवश्यक सुरक्षा उपायों का ध्यान रखते हुए 1 से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों व किशोरों को कृमि मुक्ति की एल्बेंडाजोल की गोली घर घर जाकर निर्धारित खुराक के अनुसार दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में एक से 19 वर्ष तक के लगभग 1 लाख 25 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई दी जाएगी। जबकि एक के पांच वर्ष तक की आयु वाले बच्चों को इस दवाई के साथ बिटामिन-ए की खुराक भी दी जाएगी। रमण शर्मा ने लोगों से आहवान करते हुए कहा है कि माता पिता अपने एक से 19 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली जरूर खिलाएं और कृमि रोग से मुक्ति पाएं।































