करनाल, आशुतोष गौतम (27 सितंबर) करनाल गोट टैलेंट सीजन 4 के सेमीफाइनल मुकाबलों का आयोजन 29 सितंबर को होटल प्रेम प्लाजा में किया जाएगा। उत्तर भारत के छह शहरों से 150 प्रतिभागियों का चयन सेमिफाइनल में हुआ है। लगभग चार महीने अलग-अलग शहरों में ऑडिशन लेने के बाद 622 प्रतिभागियों में से 150 प्रतिभाओं का चयन सेमिफाइनल के लिए किया गया। हरियाणा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और हिमाचल के कई प्रतिभागी अपना हूनर दिखाने करनाल पहुंचेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रकल्प प्रमुख परमिंद्र सिंह, जेसीआई करनाल एजाइल के प्रधान हरसिमरण, मेंंटर विकास बठला, गौरव आहूजा, राकेश वर्मा, करन बंसल, हिमांशु, मोहित कुमार, मोहित चावला, शालिनी, शैले चौधरी, नंदन चावला व नरेश सलूजा की देखरेख में किया जा रहा है। केजीटी के लिए चौथे सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन पाटर्नर फायरवर्क एप को बनाया गया है। इस एप के जरिए युवा प्रतिभागी अपना टेेलेंट घर बैठे देश-विदेश तक पहुंचा सकते हैं। सिंह स्टूडियो ने फोटोग्राफी का कार्यभार संभाला हुआ है। मुख्य स्पोंर्स में हॉस्पिटैलिटी एवं वेन्यू पार्टनर होटल प्रेम प्लाजा , मुख्य स्पांसर गुडरिच, सारा जेवेल्लेर्स, हरियाणा जेवेल्लेर्स, जगदम्बा हॉस्पिटल, पी सेफ, विर्क हॉस्पिटल, बी यू सलून्स व मीडिया पार्टनर 94.5 और करनाल ब्रेकिंग न्यूज़ शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि करनाल गोट टैलेंट युवा कलाकारों की प्रतिभा को निखारने के लिए चार वर्षों से एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है। युवा प्रतिभागियों के अभिभावकों में भी सेमिफाइनल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माई एफएम से आरजे इंदू निर्णायक की भूमिका निभाएंगी।































