करनाल, आशुतोष गौतम (20 सितंबर) मां झंडेवाली सेवा समिति के तत्त्वाधान में नवरात्रों के उपलक्ष्य में पुरानी सब्जी मंडी में प्रतिदिन रात्रि माँ भगवती चौकी का आयोजन किया जाएगा। माँ झंडेवाली सेवा समिति की ओर से यह आयोजन वर्ष 2010 से वर्ष में दो बार किया जा रहा है। जो श्रद्धालु अभी तक माँ झंडेवाली जी के मंदिर दिल्ली नही जा सके उन्हें उस पावन दरबार के जैसा दरबार के दर्शन करने का सौभाग्य यहां प्राप्त होगा। माँ झण्डेवाली सेवा समिति के सोशल मिडिया एडवाईजर लव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितंबर को पंडित मोहित शुक्ला जगाधरी, 30 सितंबर को विजय रसिक करनाल, 1 अक्टूबर को मन्नू नूर दिल्ली, 2 अक्टूबर को मास्टर नंद अमृतसर, 3 अक्टूबर को श्रीमती गीतांजलि शर्मा दिल्ली, 4 अक्टूबर को योगेश जुनेजा सूरत गुजरात, 5 अक्टूबर को पंडित अजय पाठक शामली, 6 अक्टूबर को बंटी शहजादा नंगल डैम अपनी अपनी मधुर वाणी द्वारा महामाई का गुणगान करेंगे। 6 अक्टूबर को अष्टमी पर सामुहिक कंजक पूजन व विशाल भंडारा भी किया जाएगा।































