लिबर्टी देश बिदेश में अग्रणीय विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित: बंसल
करनाल, आशुतोष गौतम (25 सितंबर)
लिबर्टी शूज प्राइवेट लिमिटेड की 69 वाीं अखिल भारतीय लिबर्टी नैशनल चैनल मीट करनाल के सैंट्रल हाउस में शुरू हुई। इसमें देश भर से कंपनी के बितरक भाग ले रहे हैं। यह मीट 26 सितम्बर तक चलेगी। इस अवसर पर लगभग 500 नए प्रोडेक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। इस मीट का उद्घाटन लिबर्टी शूज के सी.ई.ओ रमन बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि लिबर्टी देश और विदेश में अग्रणीय ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें 260 आर्टीकल तथा 520 ओप्शन एस 520 कलैक्शन के तहत समर सीजन के लिए प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इन प्रोडेक्ट में फोर्स 10- 8 लीप 7 एक्स फोर्चून फोर्मल,फुट फन ल्यूसी लुक शामिल हैं। इस अवसर पर ओपिन आर्टीकल,कूलर्स, सेनोरिटा ,फुट फन,ल्यूसी लुक जैसे उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इस अवसर पर कंपनी के युवा डायरेक्टर रुचिर बंसल और कंपनी के चैनल हेड रिटेल एंड चैनल रामनाथ ने बताया कि कंपनी द्वारा एडवर्टाइजमैंट के लिए बड़ा प्लान बनाया है। अक्तूबर और नवंबर में एड कैम्पेन चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वितरकों में ऊर्जा भरने के लिए मलेशिया का टूर बनाया था। आने वाले मार्च- अपैल मेंं यूरोप का टूर डिजाइन किया जा रहा है। इस अवसर पर मनोज वर्मा ने प्राडेक्ट के बारे में जानकारी दी। नीरज भारद्वाज ने कंपनी की पालिसी केे बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कंपनी के पीआरओ बीपी सिंह ने बताया कि कंपनी उपभोक्तओं की पसंदका ध्यान रखते हुए अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देती है। इस मीट में भी बितरकों से भी राय ली जाएगी। इस दौरान कंपनी द्वारा बितरकों को बिजनैस से संबंधित जानकारियां भी दी जाएंगी।































