करनाल, आशुतोष गौतम (21 सितंबर) ताऊ देवीलाल के जन्म दिन के उपलक्ष्य मे 25 सितम्बर को कैथल मे सम्मान दिवस के रुप मे रैली का आयोजन किया जा रहा जिसमें असंध हल्के से लगभग चार हजार समर्थक अपने निजी वाहनों से पहुंचेंगे। उपरोक्त विचार इनेलो हल्का अध्यक्ष धर्मवीर पाढा ने रोड़ धर्मशाला मे इंडियन नैशनल लोकदल हल्का की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहे। हल्का प्रधान धर्मवीर पाढ़ा ने कहा कि इनैलो की कैथल रैली मे लाखो लोग हिस्सा लेकर जन्मदिन मनायेगे। और भाजपा की सरकार को उखाडऩे का बिगुल बजाया जायेगा। उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा कि भाजपा की सरकार से हर वर्ग दुखी है। जनता भाजपा सरकार को उखाडऩे को तैयार बैठी है। पिछले किये गये लोक कल्याणकारी कार्यो को देखते हुए प्रदेश की उमीद केवल इनैलो पर टिकी है। आगामी सरकार इनैलो की बननी तय है। इनैलो जिला प्रधान यशवीर राणा ने कहा कि स्वर्गीय ताऊ देवीलाल के त्याग को देश याद करता रहेगा जिन्होंने अपने सिर से प्रधानमंत्री का ताज वीपी सिंह को सौंप दिया था । उन्होने रैली मे भाग लेने और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। मीटिंग को फूल सिंह मंजूरा, राजरुप मान, सुरेश बैनिवाल, नरेश रंगरूटीखेड़ा, सुभाष जुंडला, विजय मान एडवोकेट, महेंद्र सिंह जुंडला एडवोकेट और नसीब सिंह कुरलन आदि नेताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से शमशेर सिंधड़, नसीब सिंह सरपंच, हिसम सिंह सरपंच, प्रेम सिंह मलिक, स. हरविंदर सिंह विर्क, प्रताप सिंह वड़ैच, रामफल जुंडला, सूबे सिंह दूहन, रायसिंह मान, डा:धर्मबीर, सतपाल शर्मा, कुलदीप राणा, सुरेंद्र पुनिया, भारत नरवाल , शीशपाल पाढा, ओमप्रकाश चित्रा, रमेश बाजवा आदि मौजूद रहे।































