भूख हड़ताल पर बैठे पालिका कर्मचारी, आठ नवंबर को निकाय मंत्री के अंबाला आवास पर करेंगे आक्रोश प्रदर्शन
करनाल, आशुतोष गौतम। सरकार की वादाखिलाफी, हठधर्मिता, ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग की नीतियों और निजीकरण एवं छंटनी के खिलाफ पालिका कर्मचारी आठ नवंबर को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंट स्थित आवास पर राज्यस्तरीय विशाल आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। यह ऐलान करनाल नगर निगम कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने किया। श्री शास्त्री ने आगामी 24 घंटों के लिए 21 कर्मचारियों को माला डालकर भूख हड़ताल पर बैठाया। कर्मचारियों ने हाथरस कांड पीडि़ता व फरीदाबाद गोलीकांड मृतका निकिता को न्याय दिलाने के लिए दलित शोषण मुक्ति मंच व दलित अधिकार मंच हरियाणा के आह्वान पर शहर के मु य मार्गों पर प्रदर्शन कर न्याय की मांग करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द स त सजा दिलाने की मांग की। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान वीरभान बिडलान ने की तथा मंच संचालन जिला सचिव इंद्रजीत चीनालिया ने किया। कर्मचारियों को स बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व उपमहासचिव सुनील व राज्य सचिव शारदा देवी ने कहा कि संघ व सरकार के बीच 25 अप्रैल व 17 अगस्त को दो दौर की वार्ताओं में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज द्वारा कोरोना से मौत होने पर मृतक कर्मचारी के आश्रित को 50 लाख की विशेष आर्थिक सहायता राशि देने, चार हजार रुपए जोखिम भत्ता देने, सभी प्रकार के ठेकों को समाप्त कर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों, फायर के कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों व सीवर मैनो को ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग के रोल करने, समान काम समान वेतन देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए नीति बनाने, क्षेत्रफल आबादी एवं कार्य के अनुपात में सफाई कर्मचारी, सफाई दरोगा, सीवरमैन, हेड सीवरमैन तथा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के नए पद सृजित करने सफाई दरोगा के पद को डिमिनेशन काडर से बाहर करने शहीत अन्य दर्जनों मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने मानी गई मांगों को लागू नहीं किया है। संघ नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से क्षतिग्रस्त कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर ले तथा 25 अप्रैल और 17 अगस्त के समझौते को लागू करें अन्यथा पालिका परिषद और निगमों के कर्मचारी 8 नवंबर को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के अंबाला कैंट स्थित आवास पर राज्य स्तरीय विशाल आक्रोश प्रदर्शन करेंगे और प्रदर्शन के मंच से ही आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी श्री शास्त्री ने राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कर्मचारी संघ फेडरेशन के आव्हान पर 26 नवंबर को होने वाली एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने का ऐलान किया। इस अवसर पर मलकीत सिंह, जगमाल सिंह, ओमप्रकाश माटा, विजय शर्मा
































