करनाल, आशुतोष गौतम (23 सितंबर) स्थानीय गौल्डन मौमेंट मे एक सोशल मीडिया पर कार्यशाला का आयोजन किया गया इस अवसर मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह के अतिरिक्त भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, जय पाल शर्मा, एडवोकेट शमशेर नैन आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि सोशल मीडिया का आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है एवं सोशल मीडिया के द्वारा अपनी बात को सार्थक रूप से जन जन तक पंहूचाया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने सोशल मीडिया के महत्व को समझाते हुए उक्त विचार प्रकट किये। अपना मोदी अपना मनोहर टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्री आनंद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टियों द्वारा कई प्रकार की फेक न्यूज भी सोशल मीडिया पर भेजी जाती है अत: आप सबको इसके लिए तैयार रहना है और उनका बडी मुस्तैदी से जवाब देना है। इस कार्याशाला मे भारी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया व सोशल मीडिया के बारे काफी जानकारी प्राप्त की।































