करनाल, आशुतोष गौतम (19 सितंबर) लोगों के स्वास्थ की जांच करने के लिए प्रोहेल्थ प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। यह बहुत ही प्रभावकारी, सक्रिय स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम है। यह पहला व्यापक स्वास्थ्य कार्यक्रम है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स प्रौद्योगिकी से व्यक्तिगत स्वास्थ्य से जुड़े खतरों की जांच की जाएगी। अपोलो प्रोहेल्थ प्रोग्राम की शुरूआत सै.13 स्थित अपोलो अस्पताल में की गई है। यह कार्यक्रम पूरे देश के सभी अपोलो हास्पिटल में एक साथ चलेगा। इस प्रोग्राम में प्रौद्योगिकी और मानवी घटकों को एकसाथ लाया गया है, इसमें एक नीजि हेल्थ मेंटर दिया जाता है जो हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने की दृष्टी से मार्गदर्शन करता है। हेल्थ मेंटर का मार्गदर्शन व्यक्ति को अधिक स्वस्थ और अधिक खुशहाली पाने में मदद करता है। अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. प्रताप सी. रेड्डी ने बताया कि हम सभी निवारण के बजाय बीमारी ठीक करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। बीमारी ठीक करना यह स्वास्थ्य सेवा का एकमात्र तरीका नहीं है। अगर हम हमारे स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं तो हमें कभी भी कोई भी बीमारी का इलाज करने की जरुरत ही नहीं होगी। अपोलो प्रोहेल्थ बहुत बड़ा महत्त्वाकांक्षी कदम है जो हमारा स्वास्थ्य के प्रति दृष्टिकोण और हमारी स्वास्थ्य से जुडी आदतों में परिवर्तन लाएगा।
































