जसवाल , ऊना, 19 सितंबर: पुनर्वास महानिदेशालय (भूतपूर्व सैनिक विभाग) और भारतीय उद्योग परिसंघ के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व सैनिकों के लिए 11 अक्तूबर को चंडीगढ़ में रोजगार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण मेजर रघबीर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार सम्मेलन का आयोजन चंडीगढ़ स्थित 12 विंग एयर फोर्स स्टेशन में 11 अक्तूबर को प्रात: 8 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे रोजगार सम्मेलनों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों को सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त होने के उपरांत कॉरपोरेट सैक्टर में रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को इस सम्मेलन में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की है।




























