भवन में महाराणा प्रताप स्मृति भवन समिति की सभा, कई मुद्दों पर किया विचार
करनाल, आशुतोष गौतम ( 22 सितंबर) सेक्टर 8 स्थित भवन में महाराणा प्रताप स्मृति भवन, समिति की ओर से सभा आयोजित की गई। सभा में समाज के हित में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। समाज के सभी लोगों ने इन मुद्दों पर सहमति जताई। सभा को संबोधित करते हुए समिति के प्रधान रिच्छपाल सिंह राणा ने कहा कि समाज के युवा शिक्षा में पिछड़ते जा रहे है। महाराणा प्रताप स्मृति भवन समिति ने फैसला लिया है कि महाराणा प्रताप शिक्षा संस्थान की स्थापना की जाए, ताकि समाज के युवा शिक्षा के प्रति जागरूक हो और युवाओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। जिससे समाज का शिक्षा स्तर उंचा उठ सके। वहीं प्रधान रिच्छपाल सिंह राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप स्मृति भवन, समिति द्वारा क्षेत्रिय सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाने का निर्णय भी लिया गया है। गुर्जर समाज सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाकर लोगों को गुमराह कर रहा है। क्योंकि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर नहीं बल्कि क्षेत्रिय समाज से थे। अवसर पर वीरचक्र प्राप्त कर्नल देवेंद्र सिंह ने कहा कि राजपूत समाज के लोगों ने देश के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि जितना बलिदान उनके समाज ने दिया उतना किसी ने नहीं दिया, लेकिन आज उनका समाज शिक्षा, नौकरी व राजनीति में पिछड़ा हुआ है। ऐसे में सरकारी नौकरी तथा राजनीति में राजपूत समाज के लोगों की हिस्सेदारी की जाए और विधानसभा में चुनाव में उनके समाज के लोगों को टिकट दी जाए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जसबीर राणा, तेजपाल राणा, जंग सिंह राणा, भूपेंद्र राणा, मेहर सिंह राणा, अजमेर सिंह, अमित सिंह, डा. यशपाल सिंह, रणधीर सिंह, सतपाल राणा, जोगिन्द्र राणा, कैप्टन राजिंद्र राणा, कंवरपाल राणा, नरेश राणा, प्रदीप राणा, कुलदीप राणा, जगपाल राणा, मोहर सिंह राणा, मोहित राणा, कुलदीप राणा, अनील राणा, दीपक राणा व गौरव आदि मौजूद रहे।































