भारत को जानों प्रतियोगिता में कसोली इंटरनेशनल स्कूल ने पहला स्थान झटका समूहगान में आयशर रहा प्रथम
फरवाणू ( 22 सितंबर )
–
भारत विकास परिषद परवाणू इकाई द्वारा कसौली उपमण्डल स्तर पर भारत को जानों राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता तथा गुरूवन्दन छात्र अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कसोली उपमण्डल के 14 स्कूलों ने हिस्सा लिया। बहुत ही कठिन सवालों को दौर से गुजरते हुए सीनियर वर्ग में कसोली इंटरनेशनल स्कूल ने पहला स्थान झटका इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्राथा ने दूसरा स्थान हासिल किया तीसरे पर परवाणू पब्लिक स्कूल रहा। जूनियर में प्रथम परवाणू पब्लिक स्कूल तथा दूसरा स्थान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटबेजा तथा तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्राथा रहा। समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम आयशर स्कूल परवाणू दसरा स्थान लोटस स्कूल और तीसरे पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटबेजा रहा। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलित कर हुआ। स्कूल के बच्चों ने अपने ज्ञान के कौशल का जमकर प्रदर्शन किया और कठिन सवालों के उत्तर बड़ी असानी से दिए। समूहगान प्रतियोगिता में हिंदी तथा संस्कृत के गानों को बड़े अच्छे ढंग से गया और अपनी कला का लोहा मनवाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष परवाणू शाखा सपन गुप्ता, प्रांत महासचिव वीरेंद्र सहगल , उपाध्यक्ष राम सक्सेना, कोषाध्यक्ष संजय चौहान , अनिल सूद , विवेक सूद , हरमेल धीमान , आशोक सहगल, अजय कपूर ,दीपराम
आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।






























