बधाई देने वालों का लगा घर पर तांता, देश की राजनीति में बढ़ेगी करनाल की भागीदारी
करनाल, आशुतोष गौतम (21 सितंबर) विधानसभा चुनाव से पहले करनाल को बड़ी सौगात मिली है। मेयर रेनू बाला गुप्ता को ऑल इंडिया कॉउंसिल ऑफ़ मेयर का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। देशभर के मेयर कॉउंसिल के सदस्य हैं। घोषणा होते ही मेयर रेनू बाला गुप्ता के घर बधाई देने बालों का तांता लग गया। रेनू बाला गुप्ता को यह पद मिलने के बाद देश की राजनीति में करनाल की भगीदारी बढ़ेगी। कॉउंसिल के अध्यक्ष नवीन जैन ने रेनू बाला गुप्ता को नियुक्ति पत्र सौंपा। जैन ने मेयर रेनू बाला गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके व्यक्तित्व और कार्यदक्षता को देखते हुए ये पद दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपके मार्गदर्शन से कॉउंसिल सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। रेनू बाला गुप्ता दो बार से लगातार करनाल की मेयर हैं और उनके मृदुभाषी व्यावहार की जनता कायल है। कॉउंसिल के संरक्षक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री उमाशंकर ने नियुक्ति की घोषणा की। रेनू बाला की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने उन्हें बधाई दी और सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रेनू बाला गुप्ता जैसी मेयर करनाल को मिलना यहाँ की जनता का शौभाग्य है। रेनू बाला गुप्ता के सकारात्मक दृष्टिकोण से करनाल तरक्की की सीढ़िया चढ़ रहा है। महामडलेश्वर गीतमनीषि स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने बधाई देते हुए कहा कि रेनू बाला गुप्ता की नियुक्ति से प्रदेश का मान बढ़ा है और उनका आशीर्वाद सदैव उनके साथ है। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंदर सिंह ने नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी अथक मेहनत का परिणाम है, जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, महामंत्री योगेंद्र राणा समेत पार्टी कार्यकर्ताओं और नगर निगम के पार्षदो ने उन्हें बधाई दी। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वे ईमानदारी से उसका निर्वहन करेंगीं। उन्होंने जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जा आभार व्यक्त किया व कॉउंसिल, भाजपा सरकार और जनता का धन्यवाद किया।































