शिमला 21 सितम्बर,
अधिकारी सभी स्तरों पर जनता की शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के लिए समन्वय स्थापित कर सहयोग करेे। उपमण्डाधिकारी रोहडू बी.आर. शर्मा ने जुब्बल तहसील के मण्ढ़ोल में आयोजित प्रशासन जनता के कार्यक्रम के अवसर पर यह विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि जनमंच के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के प्रति गंभीर रवैया अपनाते हुए उनका तुरंत निवारण करें। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्पलाईन के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा इसके अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निपटारा भी शीघ्र कर आवेदक को लाभान्वित करें।
उन्होंने बताया कि प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित झड़ग नकराड़ी, मण्ढ़ोल तथा कोट काईना पंचायतों के लोगों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 38 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकतर का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को जल्द निवारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत झड़ग नकराड़ी श्रुति चैहान, प्रधान ग्राम पंचायत मण्ढ़ोल रचना मेहता, प्रधान कोट काईना मिनाक्षी मांटा तथा तहसीलदार जुब्बल चन्द्रमोहन ठाकुर, खण्ड विकास अधिकारी कल्याणी गुप्ता तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।































