देश की 100 महान हस्तियों को मिला इंडिया प्राइड अवार्ड
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का भव्य आयोजन
करनाल, आशुतोष गौतम (23 सितंबर) एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा इंडिया प्राइड अवार्ड सम्मान समारोह का भव्य आयोजन डिवेंचर होटल में किया गया जिसमें फिल्म जगत के अभिनेता अवतार गिल ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों की विभिन्न क्षेत्रों से एक सौ महान हस्तियों को इंडिया प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में एआईएसी के निदेशक अभिषेक बच्चन, टेरो कार्ड रीडर डॉ हरलीन कौर, नेहा शर्मा, आनंद जोशी, सुरेंद्र कुमार, सलीम खान, प्रशांत व रजनी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, राष्ट्रीय मुख्य निदेशक गुरजीत सिंह, सरंक्षक पवन शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। राजस्थान के विख्यात कलाकार जूनियर अनु कपूर एंव नेशनल पीआरओ स्वाति गोयल काम्बोज ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर अवतार गिल ने कहा कि जागरूकता से भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है और एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया इसमें मुख्य भूमिका निभा रहा है। इंडिया प्राइड अवार्ड से पूर्ण चंद शर्मा, भूपिंदर सिंह नेगी, डॉ प्रह्लाद सिंह चौधरी, रविन्द्र कुमार यादव, डॉ मोहम्मद नबाब खान, आसमा कपाडिया, शिखा जोशी, नमन वर्मा, कविता शर्मा, रीना किन्नर, सुनील कुमार गेरा, प्रोग्याश्री हजारिका, कन्हैया लाल, नंदा शर्मा, पुष्पिंदर शर्मा, तरणप्रीत सिंह, नत्थू राम चौधरी, मुस्ताक, विजय कुमार गुप्ता, नवीन वधवा, राजकुमार सिंह, मुकेश कुमार जैन, राखी गिबरानी, राजकुमार, वीके राव, धर्मवीर शर्मा, संतोष कुमार बैरवा, मुमताज खान, मणिकांत यादव, नईम अली, शशि कुमार राय, सतीश कुमार मोसेस, सविता कुमार, विक्रांत कुमार, मुजफ्फर रजा, प्रीति शेखर, डॉ सलीम खान, मुकेश जैन, पुष्पिंदर गढ़वाल, डॉ जसफूल सिंह, श्रवण सिंह झांझरिया, संजय वर्मा, रमनदीप कौर, प्रीति वालिया, गगनदीप सिंह, एस जसवाल, प्रवीण गोयल, कोमल भट्टी, कृष्ण कुमार, डॉ परमिंदर सिंह, टार सिंह, दरी खान, विकास सचदेवा, प्रवीण, शिव कुमार, पंकज शर्मा, दीपक, पंकज खोसला, भारत भूषण वर्मा, मयंक वर्मा, शशि बाला, हर्ष घई, सिद्धार्थ गुप्ता, अंकेश वर्मा, मनीति, विकास कुमार, सुनील कुमार यादव, अनंत छिब्बर, विशाल गुप्ता, अभिषेक सभरवाल, सागर मदान, विकाशदीप, अक्षत कोहली, सतपाल, कनुप्रिया, अमन जैन, गुंजन भटनागर, राहुल कुमार, राजेश विश्वकर्मा, अश्वनी काम्बोज, महिपाल सिंह, सुनीता नारंग, विकास मित्तल, मनोज कुमार, मनीष बामल, प्रवीण पुनिया, हिमांशु सलूजा, गुरविंद्र सिंह खालसा, सपना राणा, को सम्मानित किया गया।
































