रणधीर जसवाल , शिमला (23 सितंबर)
आज के बच्चे कल का भविष्य है, सड़क सुरक्षा के बारे में बच्चों को बताकर उनके जीवन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से हिमाचल दस्तक व परिवहन विभाग ने मिलकर चित्रकला प्रतियोगिता का स्कूलों में आयोजन कर बच्चों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है हिमाचल दस्तक पूरे हिमाचल मे इस अभियान के तहत सब डिविजन स्तर पर स्कूली बच्चों मे प्रतियोगिता करवा रहा है और सब डिविजन में प्रथम आने वाले बच्चों को राज्यस्तीरय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। राज्यस्तीरय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चे को मुख्यमंत्री के हाथों 25000 का इनाम मिलेगा।
इस अभियान में हिमाचल प्रदेश का जाना माना शिमला स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान विद्यापीठ भी जन-जागरूगता के इस अभियान में बतौर भागीदार बनकर शामिल हुआ है विद्यापीठ संस्थान इस अभियान के तहत पुरे हिमाचल में बच्चों को लाखों रुपये की स्कालरशिप प्रदान कर रहा है । शिक्षा और प्रतिस्पर्धा के जिस दौर में आज हम है उसमें कोचिंग का अपना महत्व है। विद्यापीठ के निदेशक ई. रविन्द्र अवस्थी व डॉ रमेश शर्मा हमेशा ही सामाजिक सरोकारों के प्रति पूर्णत समर्पित रहे है व जन जागरूकता के कार्यक्रमो मे अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं शिमला के इस नामी संस्थान ने अब तक हजारों डाक्टर व इंजीनियर दुनिया को दिए हैं। विद्यापीठ को वर्ष 2012 में आईआईटी दिल्ली से एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड मिल चुका है । शिक्षा के क्षेत्र में इनके योगदान को देखते हुए वर्ष 2017 व 2018 राज्य सरकार द्वारा भी पुरस्कृत किया जा चूका है































