विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण आयोजित करने के लिए सभी नागरिक करे सहयोग, उपायुक्त ने मीडिया से चुनाव की तैयारियों के बारे में दी जानकारी
करनाल, आशुतोष गौतम (22 सितंबर) विधानसभा आम चुनाव 2019 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण आयोजित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मतदान 21 अक्तूबर को व मतगणना 24 अक्तूबर को तथा चुनाव की अधिसूचना 27 सितम्बर को की जाएगी। मतदाता व उम्मीदवार को चुनाव के दौरान कोई दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव के दौरान हर नागरिक आदर्श आचार संहिता का पालन करें, इसके लिए सभी नागरिक सहयोग करें। चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार उम्मीदवार 28 लाख रुपये तक का खर्च अपने चुनाव में कर सकता है जिसका लिखित विवरण उम्मीदवार को देना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रविवार को लघु सचिवालय के सभागार में प्रेस को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने जिला स्तर पर चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को चुनाव की घोषणा कर दी है तब से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला में आदर्श आचार संहिता का सही से पालन हो इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। लोकतन्त्र में सभी को वोट बनवाने व डालने का अधिकार है, इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कडे इंतजाम किए गए है, जो व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से उपर है वह 4 अक्तूबर तक अपना वोट बनवा सकता है। इस मौके पर नगराधीश सुशील कुमार, चुनाव तहसीलदार सुनील भौरिया उपस्थित रहें।































