एसएसआरवीएम विद्यालय में 13 विद्यालयों के 334 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
जसवाल, ऊना: एसएसआरवीएम विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को सहोदय कंपलेक्स(सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों ) कबड्डी व वालीबाल खेल प्रतियोगिताओं (लड़की एवं लड़कियों दोनों श्रेणी) का आयोजन किया गया। जिसमें 13 विद्यालयों के वेदांता पब्लिक स्कूल, रॉकफोर्ड रकड़, जे एस विजडम ,शांति इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ,परमार इंटरनेशनल स्कूल गोंदपुर बनेड़ा, दशमेश पब्लिक स्कूल गुरुपलाह ,डी ए वी पब्लिक स्कूल कालू दी वढ़, एसएस.एस.आर.वी.एम.स्कूल ऊना, एसएसआरबीएम नंगल ,रूद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बसाल, डीडीएम पब्लिक स्कूल नकड़ोह, पीएमआर पब्लिक स्कूल रपोह के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कल 334 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएसपी, ऊना एवं अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, विद्यालय प्रबंधक सुमेश शर्मा, चेयर मैन सतीश शर्मा, एमडी रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसाल प्रमोद शर्मा प्रधानाचार्या, एमडी DAV पब्लिक स्कूल कालू दी बड़, प्रधानाचार्य बृजबाला शर्मा, शिक्षा- समन्वयक सुरेंद्र रात्रा, सर्वेश शर्मा, विशाखा शर्मा, एसएसआरवीएम विद्यालय नंगल प्रधानाचार्य एमएल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला ऊना सीबीएसई विद्यालय एसोसिएशन और सहोदय कंपलेक्स के प्रेजिडेंट सुमेश शर्मा ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। गौरतलब है कि यह हिमाचल में अपनी प्रकार का पहला आयोजन है। खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में खेलों के प्रति आत्मविश्वास, सहयोग, नेतृत्व की भावना जागृत होती है तथा शरीर के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। विशेष रूप से आज के परिपेक्ष्य में खेलें विद्यार्थियों को नशों से दूर रखने के लिए अति आवश्यक है। सहोदय कंपलेक्स जनरल सेक्रेटरी प्रमोद शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में अनुशासन व रचनात्मक कला का विकास होता है। आज के आयोजित मैचों में लड़कियों के वॉलीबॉल मैच में विजेता डीडीएम स्कूल विजेता रही एवं एसएसआरबीएम उन की लड़कियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के कबड्डी मैच में विजेता एसएसएसआरवीएम स्कूल ऊना व डी ए पब्लिक स्कूल कालू दी बड़ के परस्पर कल फाइनल मुकाबला होगा। कबड्डी ( लड़कों की श्रेणी में) में कल अंतिम मुकाबला रॉकफोर्ड स्कूल रकड़ एवं एसएसआरबीएम ऊना के मध्य होगा। विजेताओं को डिप्टी डायरेक्टर ऊना देवेंद्र चंदेल (एलिमेंट्री एवं हायर एजुकेशन ) के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी उत्साह एवं प्रसन्नता से ओतप्रोत थे। शनिवार होने वाले फाइनल मुकाबला लगभग 1:00 बजे समाप्त होने के बाद पारितोषिक वितरण समारोह होगा । इस शुभ अवसर पर सभी प्रतिभागी उपस्थित होंगे। पुरस्कार वितरण समारोह की समाप्ति के उपरांत सभी सीबीएसई एफिलिएटिड स्कूलों के एमडी एवं प्रधानाचार्यों की बैठक होगी जिसमें आने वाले समय में इस प्रकार की गतिविधियों को गुणवत्ता पूर्वक जारी रखने पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एसएसआरवीएम विद्यालय ऊना के समस्त स्टाफ सदस्यों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


































