बस के चालक परिचालक व करीब आधा दर्जन यात्री घायल, हाईवे पर हादसों का ग्रहण लगा

करनाल, आशुतोष गौतम ( 26 दिसंबर ) नैशनल हाईवे पर गुरूवार का दिन सडक हादसों के साथ शुरू हुआ। सुबह सवेरे चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस व हुंडई कार की ट्राले के साथ भीषण भिडंत में दो लोगो की मौत हो गई। दोनों वाहनों की ट्राले के साथ टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बस की एक साईड के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद ट्राले से गिरी बजरी के कारण दो कारे भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों के ईलावा बस के चालक परिचालक व करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों की ईलाज के लिए सीएचसी घरौंडा ले जाया गया लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने पांच घायलों को करनाल रेफर कर दिया। गुरूवार को हाइवे पर हादसों का ग्रहण लगा और एक के बाद कई सडक दुर्घटनाये हुई जिनमे दो लोगो के मौत के ईलावा दर्जन कार से ज्यादा यात्री घायल हुए। हाइवे पर सेंचुरी स्कूल के पास एक ट्राले में करनाल की तरफ से आ रही इंटरसिटी कम्पनी की एक टूरिस्ट बस व हुंडई कार पीछे से टकरा गई। वाहनो के बीच हुई भिडंत इतनी कायंकर थी कि कार व टूरिस्ट बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार सात वर्षीय बच्ची जयंती पुत्री संजीव, सपना पत्नी संजीव, कुलजीत पुत्र उदय सिंह, अंकुश व रामचन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार परिवार कुरुक्षेत्र जिले के गाँव सांकरा का रहना वाला है। दुर्घटना में बस के चालक परिचालक के ईलावा आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को काी चोटे आई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस टीम ने सकाी घायलों को अपनी एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में घायल हुए लोगो की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी के डाक्टरों ने उन्हें करनाल रेफर कर दिया जहा ईलाज के दौरान कार चालक अंकुश व एक बस यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना की जाँच शुरू कर दी है।
ट्राला बना हादसे की वजह: हाईवे की थर्ड लेन में चल रहा ट्राला इस दर्दनाक सडक हादसे की मुख्य वजह बना है। बजरी लोड होने के कारण चालक ने ट्राले को तिरपाल से पूरी तरह ढक रखा था। ट्राले की बैक लाईटे तिरपाल से कवर हो गई और पीछे से आ रहे वाहन चालको को अलसुबह के अधेरे में ट्राला नजर नही आया। कार व बस की टक्कर के बाद ट्राले में लोड की गई बजरी हाइवे पर बिखर गई। इस दुर्घटना के थोड़ी ही देर बाद सडक पर बिखरी बजरी के कारण एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाईडर पर जा चड़ी जबकि एक बोलेनो कार का नियन्त्रण इस कदर बिगड़ा की कार हाइवे की फेंसिंग को तोडती हुई सर्विस रोड पर पलट गई। गनीमत यह रही की अनियंत्रित हुई दोनों कारो में सवार युवक मामूली चोटिल हुए। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
मौके पर नही पहुची एनएचआई की एम्बुलेंस व क्रेन: टोल प्लाजा से महज एक किलोमीटर की दुरी पर हुए इस सड़क हादसे घायलों को एनएचआई की तरफ से कोई मदद नही मिली। एनएचआई की एम्बुलेंस व क्रेन समय पर दुर्घटनास्थल पर नहीं पहुची। पुलिस टीम ने सभी घायलों को विभाग की एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल भोजा और प्राइवेट आपरेटर की क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाया। हवलदार सुखदेव ने बताया कि एनएचआई से सम्बन्धित लोगो के नम्बरों पर कई बार फोन किये गए लेकिन कोई काी मदद एनएचआई की तरफ से नहीं पहुची। दुर्घटना का शिकार हुए कार चालक अंकित ने कहा की ट्राले से काारी मात्रा में बजरी सडक पर बिखरी है जिस वजह से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुए है। टोल कम्पनी व हाइवे अथोरिटी ने सडक पर बिखरी हुई बजरी तुरंत हटाने के प्रयास नही किये।
एनएचआई कर्मचारी ने टूरिस्ट बस से किये कम्बल चोरी: दुर्घटना के बाद एनएचआई की टीम मौके पर मदद के लिए नहीं पहुची लेकिन दुर्घटना के दो घंटे बाद पहुचे एनएचआई कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त बस में रखे सामान पर हाथ साफ जरुर किया। एनएचआई की क्रेन पर तैनात रमेश कुमार दुर्घटनाग्रस्त बस से कम्बल चोरी करते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया। रमेश बस के अंदर यात्रियों के लिए रखे गए कम्बलों को छुपा कर ले जा रहा था। कर्मचारी की करतूत का खुलासा होने के बाद एनएचआई की क्रेन पर मौजूद अन्य कर्मचारी ने रमेश को खूब खरीखोटी सुनाई।
———————————–
हाईवे पर हुई दुर्घटना में दो लोगो की मौत हुई है जबकि दस बारह लोग घायल हुए है। ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्राला चालक को जल्द काबू कर लिया जायेगा।
सचिन कुमार थाना प्रभारी ।
































