देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार को कांग्रेसियों ने घेरा, त्रिलोचन सिंह फेसबुक के माध्यम से जनता से हुए रूबरू
करनाल, 28 मई (आशुतोष गौतम) : देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार को कई मोर्चो पर कांग्रेस ने घेरा। देश के 50 लाख लोगो के साथ कांग्रेस के नेताओ ने संवाद स्थापित किया। करनाल में जिला कांग्रेस संयोजक तरलोचन सिंह फेसबुक के माध्यम से जनता से रूबरू हुए। इस अवसर पर पूरे देश मे कोरोना संक्रमण काल के दौरान एनडीए सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना संक्रमण पर विफलता को लेकर सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया गया। लोगों से लाइव हो कर बातचीत करते हुए कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह ने बताया कि प्रदेश में वेरोजगारी की दर 42 प्रतिशत बढ़ी है। देश और प्रदेश में कांग्रेस बीजेपी सरकार को घेर रही है। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरो की हालत खराब है। कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के लगभग एक हजार बसें प्रवासी मजदूरो को घर भेजने के लिये लगाई। उन्होंने कहा कि करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कालेज रेफर केंद्र से अधिक नहीं बन पाया। मेडिकल कालेज में जिस मशीन से कोविड 19 टेस्ट किया जा रहा है। उसे एनडीआरआई में जानवरों के लिये लाया गया। करनाल में केवल एक उधार की मशीन है जबकि अम्बाला में आठ, और रोहतक में कई मशीनें है। करनाल के कोविड 19 संक्रमित मरीजो को शाहबाद के निजी मेडीकल कालेज भेजा जा रहा है।अब आगे उन्हें मुलाना भेजने की तैयारी की जा रही है। करनाल में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढऩा चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि 15 लाख की आवादी पर मेडिकल सुविधायें ऊंट के मुंह मे जीरे के समान है।































