7 दिनों के भीतर डीसी कार्यालय ऊना में जमा करवा सकते है सुझाव/ आपत्तियां
BHT news, ऊना, 3 मार्च। नगर पंचायत बंगाणा के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत वार्डों के परिसीमन का प्रारूप संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं की जानकारी के लिए जारी कर दिया गया है। नगर पंचायत बंगाणा के मतदाताओं के निरीक्षण के लिए प्रारूप की प्रति एसडीएम कार्यालय बंगाणा और उपायुक्त कार्यालय ऊना में नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी।उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सभी हितधारकों और स्थानीयवासियों से आह्वान किया है कि वे प्रस्तावित वार्ड सीमाओं का अवलोकन कर अपने सुझाव अथवा आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। यदि किसी नागरिक को परिसीमन के संबंध में कोई सुझाव या आपत्ति हो तो वह इसे लिखित रूप में जिला दंडाधिकारी, ऊना के कार्यालय में सात दिनों के भीतर (कार्यालय समय में) जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा, ताकि परिसीमन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जनहित में सुनिश्चित की जा सके।



























