जिला परिषद चैतन्य शर्मा द्वारा पांडवों के तालाब के चारों तरफ सोलर लाइट्स लगा कर तालाब के सौंदर्यीकरण का पहला कदम बढ़ाया, तालाब की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने एडीसी ऊना अमित शर्मा भी पहुँचे, अब तक नकडोह, अभयपुर, कुनेरन और बनेहड़ा अप्पर में 200 से ज़्यादा सोलर लाइटें लगवायी जा चुकी

जसवाल ( ऊना ) युवा पार्षद चैतन्य शर्मा की अगुवाई में युवा शक्ति पराक्रम टीम “उज्जवल ग्राम शक्ति” अभियान को हर गाँव और हर गली तक पहुँचा रही है। अब तक नकडोह, अभयपुर, कुनेरन और बनेहड़ा अप्पर में 200 से ज़्यादा सोलर लाइटें लगवायी जा चुकी है तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अन्य गाँवों में भी यह कार्य प्रगति में है। ज़िला परिषद चैतन्य शर्मा हर गाँव की पंचायत के साथ बैठकर “उज्जवल ग्राम शक्ति” का प्रसार कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइटें लगवाई जाएँ जिससे जनता को किसी भी असुविधा का सामना ना करना पड़े। इसी कड़ी में अब ऐतिहासिक तालाब, पांडवों के तालाब में भी 10 सोलर लाइटें लगाई गई है। गोंदपुर बनेहड़ा लोअर के इस बहुचर्चित तालाब की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने एडीसी ऊना अमित शर्मा भी पहुँचे। एडीसी अमित शर्मा क्षेत्र के विकास के लिए पूरे समर्पण से कार्य कर रहे हैं जिससे विकास की गति में तेज़ी देखी गई है। इस मौके पर जिला परिषद चैतन्य शर्मा द्वारा पांडवों के तालाब के चारों तरफ सोलर लाइट्स लगा कर तालाब के सौंदर्यीकरण की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस दिशा में और भी पुख़्ता रूप से काम किया जाएगा और विकास की गति को थमने नही दिया जाएगा।































