हिमोत्कर्ष साहित्य,संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का 51 वां वार्षिक अधिवेशन 2 मार्च को आयोजित होगा ऊना,27 फरवरी (BHT news):हिमोत्कर्ष साहित्य,संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का 51 वां वार्षिक अधिवेशन 2 मार्च,2025 रविवार को होटल सुविधा पैलेस ऊना में आयोजित होगा। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन कुलदीप कुमार मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में ऊना जिला के दो शहीद सैनिकों को मरणोपरांत हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता व हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। 28 आरआर में तैनात सिपाही (गनर)शहीद दिलवर खान,कीर्ति चक्र निवासी घरवासड़ा ऊना को अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता(शौर्य)पुरस्कार मरणोपरांत व 4 डोगरा रेजीमेंट के शहीद कुलविंद्र सिंह को स्व.रोशन लाल शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री राष्ट्र समपर्ण पुरस्कार (मरणोपरांत)से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, समारोह में स्व.आयशा पटियाल स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के अंर्तगत प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बीएससी माईक्रोबायोलोजी की टापर नंदिनी बाली को 25 हजार रूपए छात्रवृति,स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र तथा राजकीय डिग्री कालेज ऊना की छात्रा मौनिका ढिल्लो को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीएससी परीक्षा 2024 में प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित करने पर 11 हजार रूपए छात्रवृति,स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में जिला ऊना की मैरिट में पहले दस स्थानों पर रहने वाले दसवीं कक्षा के 34 मेधावी विद्यार्थियों तथा जमा दो कक्षा के 17 विद्यार्थियों को स्व.संतोष कंवर स्मारक हिमोत्कर्ष मेधावी छात्रवृति के अंर्तगत एक-एक हजार नगद छात्रवृति, प्रशस्ति पत्र व स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में एक किडनी रोगी आईटीआई युवक तथा एक अन्य रोगी व्यक्ति के परिवार को एक वर्ष के लिए दो हजार रूपए प्रति माह की सहायता भी शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत 56 पात्र विधवाओं को 126000 रूपए का तीन माह का राशन प्रदान किया जाएगा। इन मेधावियों को मिलेगी छात्रवृति कार्यक्रम में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा व जमा दो कक्षा परीक्षा में जिला ऊना में प्रथम 10 स्थानों पर रहने वाले 51 मेधावी विद्यार्थियों को स्व.संतोष कंवर हिमोत्कर्ष छात्रवृति योजना के तहत एक-एक हजार रूपए नकद छात्रवृति,सम्मान पत्र तथा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में जमा दो कक्षा से वंशिका सोहल पुत्री विपन सोहल,अर्शिता पुत्री नरेंद्र कुमार,अर्पिता राणा पुत्री कुलवीर सिंह,धु्रव शर्मा पुत्र अरूण कुमार,ईशा ठाकुर पुत्री जगतार सिंह,कोमल पुत्री अमरजीत,कार्तिक शर्मा पुत्र कमल शर्मा,सानिया चौधरी पुत्री किशोरी लाल,अक्षिमा पुत्री अश्विनी जसवाल,आरूषी ठाकुर पुत्री वरिंद्र सिंह,शगुन राणा पुत्री राजीव राणा,भारती पुत्री सुरेश कुमार,भूमिका पुत्री मुकेश कुमार,कृतिका ठाकुर पुत्री राकेश कुमार,वनिता जरियाल पुत्र सुधीर कुमार,श्रेया पुत्री सुभाष चंद व दिव्यांशु जस्सल पुत्र मनोहर लाल शामिल है। जबकि दसवीं कक्षा से तमनप्रीत भुल्लर पुत्र अमरेश कुमार,शौर्य भारद्वाज पुत्र विजय कुमार,सचिंता धीमान पुत्री दिनेश कुमार,वैशाली ठाकुर पुत्री सुनील कुमार,अनिशा अत्री पुत्री कृष्ण कुमार,शगुन धीमान पुत्री हरीश कुमार,सेजल ठाकुर पुत्री विनोद ठाकुर,अंशिका पुत्री अजमेर सिंह,रितिका पुत्री अनिल कुमार,यशवनी चौहान पुत्री नीरज चौहान,मेहक पुत्री नरेश कुमार,तानिया चौहान पुत्री अर्जुन सिंह,अक्षरा धीमान पुत्री यशपाल,सुहानी धीमान पुत्री राकेश धीमान,जानवी राणा पुत्री महेश राणा,पायल देवी पुत्री चंचल सिंह,अनिषा शर्मा पुत्री हरीश कुमार,रिया रेहाल पुत्री सुरेश कुमार रेहाल,अंशिका पुत्री सुरजीत कुमार,जसप्रीत कौर पुत्री चरणजीत,दीपिका पुत्री रेशम सिंह,रेखा पुत्री रंजीत सिंह,अनिका पुत्री राजेश कुमार,सिमरन शर्मा पुत्री मनोज कुमारद्व,अंशिका ठाकुर पुत्री मुकेश कुमार,पलक पुत्री विपन कुमार,कनिका पुत्री प्रवीण कुमार,प्रतिभा गौतम पुत्री विक्रमादित्य गौतम,निशु बाला पुत्री अमित कुमार,श्रेया ठाकुर पुत्र सुरेश कुमार,अवनी जोशी पुत्री नरेंद्र जोशी,ईशा धीमान पुत्र पवन कुमार,सुनीधि मनकोटिया पुत्री संजीब कुमार मनकोटिया तथा कशिश पुत्री विपन कुमार को सम्मानित किया गया।

































