मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इमरजेंसी-ट्रामा से लेकर कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और क्रिटिकल केयर तक अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध; वरिष्ठ नागरिकों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन भी जारी
डॉ रणधीर जसवाल,न्यूज: क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एल्विस अस्पताल ने अपनी चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एल्विस एक मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रूप में विभिन्न चिकित्सा एवं सर्जिकल विशेषज्ञताओं के अंतर्गत मरीजों को आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध करवाना अस्पताल की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ विभागों और जांच सुविधाओं का विस्तार किया गया है, ताकि मरीजों को उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूर-दराज के अस्पतालों का रुख न करना पड़े।इमरजेंसी से लेकर क्रिटिकल केयर तक कई विशेषज्ञ सेवाएंएल्विस अस्पताल में आपातकालीन एवं ट्रामा सेवाएं, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जनरल सर्जरी, चेस्ट एवं क्रिटिकल केयर, जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, फिजियोथैरेपी, रेडियोलॉजी तथा पैथोलॉजी जैसी विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।अस्पताल के अनुसार यहां हृदय रोगों की जांच एवं उपचार, किडनी रोगों और डायलिसिस से संबंधित सेवाएं, सामान्य एवं दीर्घकालिक रोगों का प्रबंधन, सामान्य एवं विशेषज्ञ सर्जरी, छाती संबंधी रोगों का उपचार एवं क्रिटिकल केयर, हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं का उपचार, फिजियोथैरेपी एवं पुनर्वास सेवाएं तथा रेडियोलॉजी, इमेजिंग और पैथोलॉजी संबंधी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं।वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष हेल्पलाइनवरिष्ठ नागरिकों की विशेष स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एल्विस अस्पताल की ओर से टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3555 जारी किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वरिष्ठ नागरिक एवं उनके परिजन इस नंबर पर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।यूरोलॉजी सेवाओं में आधुनिक उपचार सुविधाओं पर जोरअस्पताल में यूरोलॉजी विभाग के तहत भी विभिन्न मूत्र एवं प्रजनन तंत्र संबंधी रोगों के निदान और उपचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इनमें किडनी एवं यूरिन पाइप की पथरी, प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या, पेशाब में रुकावट या पेशाब करने में कठिनाई, बार-बार होने वाले यूरिन इन्फेक्शन, पेशाब में खून आना, किडनी एवं मूत्राशय संबंधी रोग, यूरोलॉजी की आपातकालीन स्थितियां तथा पुरुषों से संबंधित मूत्र एवं प्रजनन स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं।ESI और हिमाचल सरकार के साथ पैनलमेंटअस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एल्विस हॉस्पिटल ESI तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ पैनलमेंट में है। इसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं के नियमों, पात्रता और निर्धारित शर्तों के अनुसार अस्पताल में उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ सेवाओं और विभिन्न जांच एवं उपचार सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास लगातार जारी हैं।































