विधायक पी एस पम्मी,darshan saini
बलविंद्र, मेलाराम व राजकुमार भी रहेंगे
बीबीएन, 4 अक्तूबर शांति गौतम
औद्योगिक नगर बददी के प्रसिद्व दशहरे मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। यहां पर हर वर्ष की भांति रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष नप अध्यक्ष नरेंद व ने बताया कि वार्ड दो के मैदान में इस बार भी 8 अक्तूबर मंगलवार को दशहरा मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। सहारनपुर से आए कलाकार रावण का 70 फुट का विशाल पुतला तैयार करने में एक माह से जुटे हुए हैं। इस मेले में विधायक पी एस पम्मी, उपाध्यक्ष दर्शन सैनी जिला भाजपा सचिव बलविंद्र सिंह ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष मेलाराम चंदेल व जन शक्ति मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार चौधरी राजू मु य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। मेला आयोजकों ने बताया कि इस दिन भगवान राम, सीता व लक्ष्मण की आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएगी और कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। कलाकार संक्षिप्त रामलीला का मंचन नाच गान के माध्यम से करेंगे। इसके अलावा मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल व ऊंट की सवारी तथा निशानेबाजी मु य आकर्षण रहेगा। लोगों में मेले को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह है। लोगों से ज्यादा से ज्यादा सं या में मेले में परिवार सहित पहुंच कर लुत्फ उठाने का आग्रह किया है।































