एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे किया गया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित
BHT news,ऊना: एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा दसवीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में खुशी की लहर है। स्कूल प्रशासन ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया ।विद्यालय की मेधावी छात्रा प्रतिष्ठा ने 97% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अविका 95%अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही, वही गौरवी कपिल 93%अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। संस्कृति कौशिक 92%, प्राची 92%, आदित्य चंदेल 91%, आर्यन 88% ,अर्पित बाली 82%, लविश बाली 81% ,दीक्षा 80% ,पीयूष सैनी 80% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के महाप्रबंधक सुमेश शर्मा,प्रधानाचार्य बृजबाला शर्मा ,उप प्रधानाचार्यो श्रीमती शिवानी शर्मा,साक्षी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी। स्कूल महाप्रबंधक सुमेश शर्मा ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत,अभिभावकों का सहयोग और हमारे शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है इस अवसर पर उन्होंने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






























