दस बड़े प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
रोहतक। पीएम नरेंद्र मोदी की आज रोहतक में ‘विजय संकल्प रैली’ से हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 का शंखनाद करेंगे। रैली में हरियाणा (Haryana) के सीएम मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, प्रदेश चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा प्रदेश के सभी केंद्रीय मंत्री व विधायक मौजूद रहेंगे। रैली में 3 लाख से ज्यादा लोगों के शिरकत करने की संभावना है क्योंकि प्रदेश के अंदर 19 हजार से ज्यादा बूथ हैं।
पीएम मोदी (PM Modi) रैली से पहले पांच बड़े प्रोजेक्ट का जहां शिलान्यास करेंगे और पांच प्रोजेक्ट का भी लोकार्पण करेंगे।
गोहाना रोड स्थित मेला ग्राउंड में विजय संकल्प रैली (Vijay sankalp rally) होगी। बीजेपी की तरफ से एक लाख पन्ना प्रमुख के पहुंचने की संभावना है। रैली स्थल के सामने पीएम मोदी का 70 फीट तो सीएम मनोहर लाल का 60 फीट ऊंचा कट आउट पहली बार रोहतक में लगाया गया है। रैली में सीएम मनोहर लाल साढ़े 11 बजे पहुंचेंगे, जबकि पीएम मोदी के पहुंचने का समय 12 बजे रखा गया है।































