युवाओं को दिलवाएंगे अधिक से अधिक नौकरी
करनाल, आशुतोष गौतम (12 अक्तूबर) करनाल विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के खिलाफ मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि उन्हें यदि करनाल की जनता ने विधायक बनाया तो वह करनाल को रोजगार और शिक्षा का मल्टीपर पज हब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि करनाल के लोग सही मायने में अपने सुख दुख में साथ रहने वाले विधायक का चुनाव करें। करनाल के लोग समझदार हैं। यहां के लोगो ंने बड़े बड़े लोगों का अहंकार तोड़ा है। करनाल के लोग मुख्यमंत्री का अहंकार भी तोड़ देंगे। वह आज कांग्रेस के मुख्य कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह करनाल के लोगों को भेदभाव और अराजकता से मुक्ति दिलवाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। करनाल के लोग इस लड़ाई में उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि करनाल को भले ही सीएम सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ हो लेकिन इस शहर में विकास ठप हो गया। करनाल पांच साल तक अपने विधायक से मिलने के लिए तरसता रहा। करनाल के लोगों के हितों की घोर अनदेखी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का ढूठा प्रचार चल रहा है। मंदी का दौर चल रहा है। अरर्थिक सूनामी की बजह से लोगों के धंधे चौपट हो गए हैं। कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है। वह लोगों के हित में हैं। निश्चित ही सरकार कांग्रेस की बनेगी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जो भी भाजपा राज में घोटाले हुए हैं उनकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने आंशंका जाहिर की कि भाजपा आखिरी दिन में करनाल का माहौल खराब करेगी। यहां का भाई चारा खराब होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह आपसी भाईचारा खराब ना होनेंं दे। चुनाव तो आते रहेंगे। लेकिन आपसी संबंध खराब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सोशल हैं। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद हम बुजुर्गों की पैंशन बढ़ाएंगे। किसानों को कर्ज माफी देंगे। महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देंगेे। उन्होंने बताया कि करनाल में मैडीकल यूनीवर्सिटी का काम तेज करवाने के साथ साथ यहां पर हवाई अड्डे का काम भी करवाएंगे। इसके अलावा वह करनाल को राष्ट्रीय राजधानी में शामिल करवाने के बाद यहां नई परियोजनाओं को लाएंगे। इस अवसर पर जगदीप सिंह, पूर्व शहरी जिलाध्यक्ष अशोक खुराना, सतीश भारद्वाज, अरविंद मान, मुख्यमंत्री के पुवक मीडिया कोर्डीनेटर जयपाल मान, कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पूनिया, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य ललित बुटाना, सपना राणा, ज्योति, सुखविं्र बब्बू, अनिल काम्बोज मौजूद थे।
करनाल में प्रीयंका गांधी करेंगी रोड शो: करनाल में कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। इसके अलावा यहां पर स्टार प्रचारक सभा करेंगे। उन्होंने बताया कि करनाल में प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा 15 को तथा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सभाएं करेंगे। इसके अलावा अन्य बड़े नेता भी करनाल आएंगे।
फोटो कैप्शन:1






























