नेशनल कुश्ती में रजत व कांस्य पदक झटका, हिमाचल व बददी का नाम किया रोशन
बददी, 20 नवबर (शांति गौतम) दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में संपन्न हुई राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का खूब जलवा बिखेरा। बददी की दंगल गल्र्स के नाम से मशहुर बालिकाओं ने प्रदेश की झोली में दो पदक डालकर राज्य का नाम रोशन किया है। बददी की खुशी ठाकुर ने रजत व प्रेरणा मैहता ने कांस्य पदक जीता है। कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कौशल ने बताया कि खुशी ठाकुर ने 53 किलोग्राम भार में रजत पदक जीता है। वहीं प्रेरणा मैहता ने 58 किलो भार में तथा सलोनी ठाकुर ने 49 किलो भार में कांस्य पदक जीता है। हालांकि प्रदेश से कई कन्याओं ने इस कुश्ती दंगल में हिमाचल प्रदेश की ओर से भाग लिया था लेकिन भाग्य की बात यह है कि यह तीनो पदक दून विस के बददी के हिस्से ही आए जिससे पूरे शहर में आज जश्न का माहौल रहा। वार्ड एक व दो में लोग सुबह से अपनी लाडलियों का स्वागत करने को बेताब दिखे और घंटो हाथ में फूलमालाएं लेकर खडे रहे। जैसे ही तीनो उत्कृष्ट खिलाडी बददी शहर के वार्ड एक मुहाने पर प्रवेश हुई लोगों ने उनको पलकों पर बिठा लिया और फूलमालाओं व नोटों की मालाओं से उनको लाद दिया। कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दीपा विशेष तौर पर शिरकत कर बेटियों को स मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। दिल्ली में स्कूली नेशनल गे स की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें कई राज्यों के पहलवान खिलाडियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में हिमाचल के भी कई खिलाडियों ने भाग लिया। बददी बाजार में पहुंचने पर तीनो मेधावी खिलाडियों खुशी ठाकुर, प्रेरणा मैहता व सलोनी ठाकुर का बैंड बाजे से ग्रामीणों विशेषकर महिला शक्ति ने स्वागत किया व उनके साथ फोटो खिंचवाने में लोगों में होड मची रही। बाद में तीनों खिलाडियों ने नगर खेडा पर माथा टेककर प्रभु का आर्शीवाद लिया। कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजीव कौशल ने कहा कि कुश्ती खिलाडियों को बददी में किसी भी प्रकार की सुविधाएं नही है इसके बावजूद इन्होने स्वयं दिन रात मेहतन करके जो कारनामा किया है वह आने वाली पीढीयों के लिए सबक है। नाममात्र सुविधाएं भी प्रदेश सरकार व खेल विभाग ने उनको उपलब्ध नहीं करवा रखी है। इस अवसर पर नप अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, ईओ रणवीर वर्मा के अलावा पार्षद , संदीप सचेदवा, शहरी भाजपा प्रधान व पार्षद, पार्षद हरनेक ठाकुर एचपीयूजे के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, , देस राज ठाकुर, गुरमीत सिंह, जगदीश ठाकुर, डीएन ठाकुर, जसविंद्र भारद्वाज, हमीद खान, सुरेंद्र बबलू, प्रवेश ठाकुर, हरबंस ठाकुर, बददी विकास मंच अध्यक्ष बेअंत ठाकुर, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


































