गुरप्रीत सिंह के निवास पर गांव थल पहुंचे पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा
करनाल, आशुतोष गौतम( 23 दिसंबर) युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुरप्रीत थल के निवास पर गांव थल में देर सांय पहुंचे पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गुरप्रीत सिंह उसके पारिवारिक सदस्य व पार्टी के कर्मठ, समर्पित, निष्ठावान युवा नेता है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सरदार गुरप्रीत सिंह की माता का देहांत हो गया था जिससे वे व्यक्तिगत रूप से आहत हुए। वे इस परिवार के साथ गहरी सहानुभूति व स्नेह रखते हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जाति धर्म के नाम पर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। जिस कारण समाज का ताना-बाना खराब हुआ है। गाव थल में पहुंचने पर गुरप्रीत सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत किया। देर से पहुंचने के बावजूद गुरप्रीत सिंह कल के घर पर देर रात तक लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। मीडिया से बातचीत करते हुए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा को खरी-खरी सुनाई। हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने उस पार्टी के साथ स्वार्थ पूर्ण गठबंधन किया जिसके विरूद्ध चुनाव लड़ कर आए थे। इससे बड़ी स्वार्थ की राजनीति और कोई नहीं हो सकती। इस अवसर पर जयदीप धनखड, सचिन कुन्डु, बलबीर वाल्मीकि विधायक इसराना, तरलोचन सिंह, पंकज पूनिया, ललित बुटाना, हरप्रीत चीमा, सुनील कौशिक अरडाना, दिनेश कश्यप, साहब सिंह, हरविंदर चीमा, मालक सिंह, मगर सिंह सरपंच, सतीश दूहन, बिन्द्र मुंड, दलविंदर सिह पूर्व सरपंच, एडवोकेट ओमदत्त कौशिक, पारस विरक, अशोक वाल्मीकि, रोकी मट्टु, अनिल मलिक, विनोद कुमार शर्मा सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
































