चौकी मनियार पंचायत की कर्फ्यू में दी गई ढील को किया समाप्त
ऊना ( 11 अप्रैल ) जिलाधीश ऊना संदीप कुमार ने बंगाणा उपमंडल की चौकी मनियार पंचायत में भी कर्फ्यू में ढील को समाप्त कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा की अगले आदेशों तक चौकी मनियार ग्राम पंचायत में कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी।





























