बीबीएन के बददी पुलिस जिला के बरोटीवाला नालागढ़ सहित रामशहर आदि के 16 पुलिस कर्मियों को मिला पुलिस डिस्क अवार्ड
एएसआई, हेमंत, विजय योगराज को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक
Baddi, 16 मई (शांति गौतम) हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने वर्ष 2019 के लिए पुलिस पदको की घोषणा कर दी है जिसके तहत कुल 62 डीजीपी डिस्क अवार्ड , 29 अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 89 उत्कृष्ट सेवा पदक घोषित किए हैं । इनमें से पुलिस जिला बद्दी के हिस्से में तीन डीजीपी डिस्क अवार्ड , चार अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 11 उत्कृष्ट सेवा पदक आये हैं। इसके तहत बददी एस पी आफिस आई टी इंचार्ज हेमंत कुमार, विजय शर्मा, रामशहर पुलिस थाना में तैनात एएसआई योगराज आदि को उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है, जो बददी पुलिस जिला के बददी बरोटीवाला, नालागढ़ रामशहर पुलिस थानो के लिए गौरव का विषय है। जिला पुलिस प्रभारी रोहित मालपाणी, एस एच ओ रूपलाल कथानिया ने इस उपलब्धि के लिए योगराज सहित अन्य को बधाई दी है । इसके अतिरिक्त दमोटा चौकी के इंचार्ज बाबूराम ए एसआई को अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं जोघों पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप सिंह,मोहर सिंह,बाबू राम, अमित सिंह, गौतम सोनी,राजेश कुमार, रमेश, कल्याण सिंह,राम लाल, गुरमेल, जितेंद्र कुमार को भी उत्कृष्ट सेवा पदक हेतु चयनित किया गया है।उल्लेखनीय है कि हर वर्ष पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिसकर्मियों के सेवा भाव एवं उनकी उपलब्धियों के आधार पर डीजीपी डिस्क अवार्ड एवं अन्य पदक प्रदान किए जाते हैं। पिछले वर्ष पुलिस थाना प्रभारी रूपलाल कथानिया को भी डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।






























