बद्दी का निजी अस्पताल बिना अनुमति से मेडिकल कर मचा रहा था लूट, शिकायत होने पर किया बन्द
बीबीएन, 16 मई (शांति गौतम) कोरोना वायरस में जहाँ लोग एक दूसरे की मदद को आगे आ रहे है वही दूसरी ओर बद्दी का एक निजी अस्पताल बिना सरकारी परिमशन से लोगो का मेडिकल कर उन्हें लूट रहा है। आपको बता दे कि कोरोना के चलते अगर आप एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाना चाहते है तो आपको अपना मेडिकल व कोरोना टेस्ट करवाना होगा । इसी बात का फायदा उठा इस अस्पताल ने बिना सरकारी अनुमति के लोगो का मेडिकल करना शुरू कर दिया। इस अस्पताल में गए रक्षपाल ने बताया कि हमसे 500 रुपये लेकर एक सर्टिफिकेट दिया गया है और जिस पर लिखा है कि आप घर जाने के लिए फिट है।रक्षपाल ने बताया कि उनका अस्पताल में कोई भी टेस्ट नही किया गया और एक सर्टिफिकेट दे दिया गया। उधर जब डीएसपी बद्दी अंकित से बात की गई उन्होंने बताया कि अस्पताल में मेडिकल चेकअप किया जा रहा था। जिसे बन्द करवा दिया गया है।अस्पताल एमडी को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। असपताल प्रबधंन को इस तरह का कोई भी मेडिकल करने से सख़्त मन कर दिया गया है।
क्या कहते है अस्पताल के एम डी
अस्पताल के एमडी डॉ सिद्धान्त से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो मेडिकल का 500 नही 150 रुपये ले रहे है और उन्हें पता नही था कि वो मेडिकल नही कर सकते इसके लिए वो माफी मांगते है और उन्होंने कहा कि आगे से इस तरह का कोई भी मेडिकल चेकअप उनके अस्पताल में नही होगा।






























