दूसरों को ज्ञान देने के स्थान पर भाजपाई अपने नेता सतपाल सत्ती का ज्ञानवर्धन करें – कांग्रेस
जसवाल ( ऊना) ऊना सदर कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्ष रविंद्र सहोड, जिला कांग्रेस महामंत्री वरुण पुरी, अनिल भारद्वाज व रोहित सहोड़ ने कहा कि भाजपा के नेता शायद आलोचना पसंद नहीं करते हैं, इसलिए वे चापलूसों से घिरे रहकर सिर्फ नौटंकी करना ही पसंद करते हैं। भाजपा के नेताओं को चाहिए कि वे दूसरों को ज्ञान देने के स्थान पर अपने नेता सतपाल सत्ती का ज्ञानवर्धन करें, तो बेहतर होगा। भाजपा के नेता खुद हंसी का पात्र न बने, क्योंकि ऊना शहर में 15 साल तक लगातार विधायक सत्ती रहें और अब 3 साल भाजपा की सरकार है, बावजूद इसके जनता के हित के काम नहीं हो पाए हैं। हालत यह हो गई है कि विधायक प्राथमिकताओं के काम को भाजपा नेता अपना काम बता रहे हैं।
कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि सतपाल सत्ती की उपलब्धि यह है कि उन्होंने बसदेहड़ा के कॉलेज को खुले नहीं दिया है। ऊना सदर में यह स्वीकार करने में किसी को हर्ज नहीं होना चाहिए कि वर्षों से पानी की समस्या है, इसको लेकर प्रयास होने चाहिए और इसकी पहल पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने योजना करीब 25 करोड़ की बनवाई, उसे विभाग ने फिर 23 करोड़ तक किया और उस समय यह बात तय की जा रही थी, कि जिस प्रकार स्वां तटीयकरण का कार्य हो रहा है, ठीक उसी प्रकार ऊना पानी की निकासी की योजना को बनाकर के स्वां के साथ जोड़ा जाए और उसमें प्रयास जो रहे थे कि स्वां नदी की योजना को यह प्रोजेक्ट दिया जाए, लेकिन भाजपा की सरकार ने कई वर्षों तक का बजट नहीं दिया और ऐसे में ज्ञान बांटने वाले भाजपा के नेता बताएं कि 3 वर्षों में इस योजना का बजट क्यों नहीं मिला? विकास कार्य के लिए राजनीति करने का प्रयास हो रहा है, ऐसा सहन नहीं किया जाएगा। इस योजना का पैसा केवल इसलिए ही काम रोका जाए कि यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बनवाई और सतपाल रायजादा ने इसके लिए प्रयास किया। मुकेश अग्निहोत्री का इसमें सहयोग रहा, ऐसी भेदभाव पूर्ण राजनीति भाजपा को शोभा नहीं देती। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि निरीक्षण करने का शौक भाजपा नेता को है और सरकारी अधिकारियों के साथ इस प्रकार निरीक्षण करते हैं, जैसे बजट वहीं ला रहे हैं। कभी आत्मचिंतन कर भाजपा को सोच लेना चाहिए हो क्या रहा है।
जनता के जनमत का अपमान करना भाजपा की आदत – कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि जनता के जनमत को गलती बताना भाजपा नेताओं की मानसिकता है, जनता का अपमान करना भाजपा की आदत है। जनता ने सतपाल रायजादा को अपना प्रतिनिधि चुना है और ईमानदारी के साथ सतपाल रायजादा अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं। ओच्छी राजनीति करना कांग्रेस नहीं चाहती है। विधायक की प्राथमिकताओं के तहत विकास हुआ है, गांव गरीब की सेवा है और इस कार्य में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जनता के हित की खातिर ऊना के विकास के लिए जहां भी आवाज उठाने की जरूरत पड़ेगी, विधायक सतपाल सिंह रायजादा के नेतृत्व में कांग्रेस जनता आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेगी और निरीक्षण करने वालों को जनता नौटंकी का सबक जरूर सिखाएगी।































