बिहार में जीत पर गदगद ऊना भाजपा, मोदी,शाह व नड्डा को दी बधाई
Jaswal ( ऊना ) बिहार में भाजपा की जीत पर जिला ऊना के भाजपाई गदगद हैं और एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार भी कर रहे हैं ,बिहार की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए हिमुड़ा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा,उधोग निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार,वरिष्ठ नेता हरि ओम भनोट,सब्जी मंडी के चेयरमैन बलवीर बग्गा,जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, जिला उपाध्यक्ष पहुलाल और राजीव कालिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसपाल राणा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह मंडल महामंत्री अशोक धीमान और राहुल देव शर्मा, सागर दत्त भारद्वाज पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलीया, बलबिंद्र गोल्डी, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश मनन, मीनाक्षी राणा,अंजना चब्बा, रीना शर्मा,आशा रानी, ऋतु कुमारी,पुष्पा देवी,नवीन पूरी, शिव मेहन, अश्वनी कुमार,सतीश बंनगढ़, खामोश ,विकास, वरुण मेहन सहित अन्य कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन व एनडीए की सरकार के रिपीट होने पर प्रसंता का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी है भाजपा के नेताओं ने कहा कि बिहार में सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा जेडीयू ने अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे साफ हो गया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रही केंद्र सरकार की नीतियों से खुश है और लगातार उसे आगे बढ़ाते हुए मजबूत कर रही है भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस सहित अन्य दलों को नकार दिया है क्योंकि इनके पास ना तो कोई रीजन है ना कोई नेता है जबकि भाजपा के पास नेतृत्व है जो देश को विश्व में मजबूत करने का काम कर रहा है।
































