प्रदेशभर के करीब 471 सेल्फ फाइनेंस स्कीम के कर्मचारियों का शोषण कर रही है सरकार – सतपाल सिंह रायजादा
जसवाल ( ऊना ) ऊना सदर कांग्रेसी विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने विधानसभा में प्रदेशभर के करीब 39 कॉलेजों में सेवाएं दे रहे 471 सेल्फ फाइनेंस स्कीम के कर्मचारियों का मुद्दा उठाया। इस दौरान सतपाल रायजादा ने प्रदेश सरकार पर इन कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप जड़ते हुए कहा कि जितने समय से यह कर्मचारी सरकार को अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ सरकार को इन कोसेर्ज से राजस्व दे रहे हैं, उतने समय व उस राजस्व से इन कर्मचारियों के लिए कोई स्थाई नीति बनाकर इन्हें नियमित किया जा सकता था। लेकिन सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति न होने का खामियाजा इन कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि प्रदेश भर के 39 कॉलेजों में करीब 471 सेल्फ फाइनेंस कर्मचारी हैं। जिनमें 278 शिक्षक और 193 गैर शिक्षक कर्मचारी शामिल है। उन्होंने कहा कि करीब 12 वर्षों से यह कर्मचारी विभिन्न महाविद्यालयों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। कॉलेज आने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने वाले यह कर्मचारी अपने बच्चों को आरंभिक शिक्षा तक मुहैया करवाने में मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। जिसका कारण सरकार की तरफ से इनके लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई है। ऐसे में सरकार बताए कि पिछले 12 वर्षों से सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत चलाए जा रहे कोर्स से कितना राजस्व एकत्रित किया गया है। विधायक ने कहा कि पिछले महज 3 वर्ष में इस योजना के तहत 50 करोड़ रुपए एकत्रित किए गए। ऐसे में यदि सरकार द्वारा ठोस नीति बनाकर इन कर्मचारियों को लाभांवित करने की योजना बनाई जाए, तो इनका भविष्य सुरक्षित हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द सेल्फ फाइनेंस स्कीम कर्मचारियों के लिए ठोस नीति का निर्माण करते हुए इन्हें नियमित करने की तरफ कदम बढ़ाए। ताकि एक तरफ जहां यह कर्मचारी अपना भविष्य सुरक्षित कर सकें।
































