वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ने मोस्ट इन्नोवेटिव सीबीएसई स्कूल का नेशनल अवार्ड जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया
Jaswal (una) कोरोना के इस दौर में जहां अध्यापक और विद्यार्थी बहुत सारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वही वशिष्ठ पब्लिक स्कूल की कर्मठ तथा उन्नतिशील टीम ने नए तरीके खोज कर ऑनलाइन पढ़ाई करवाई, जिससे घरों में रहते हुए भी बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आ रही है तथा बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है ।परिवर्तनकारी शिक्षा के प्रयोगों के कारण वशिष्ठ पब्लिक स्कूल को इस बार फिर से नेशनल अवार्ड से नवाजा गया ।देश के प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप के द्वारा नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड गत दिवस नॉन फिजिकल अवॉर्ड्स के रूप में पूरे भारतवर्ष में प्रतिष्ठित संस्थानों को उनके उत्तम कार्य के लिए ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से प्रदान किये गए। वशिष्ठ पब्लिक स्कूल को *मोस्ट इनोवेटिव सीबीएसई स्कूल* के खिताब से नवाजा गया ।यह अवार्ड वशिष्ठ ग्रुप के चेयरमैन सतपाल वशिष्ठ तथा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राज वशिष्ठ ने लिया।यह खबर सुनते ही वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के बच्चों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने कहा कि वशिष्ठ पब्लिक स्कूल की टीम अपने काम में कोई कोताही नहीं बरतती है और इसी लिए वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ने यह अवार्ड हासिल किया है। उन्होंने इसका सारा श्रेय स्कूल की मेहनती टीम व अभिभावकों को दिया, जिन्होंने अपना विश्वास स्कूल पर बनाया।
































