केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 15 अक्तूबर को ऊना प्रवास पर- राजकुमार पठानिया
BHT News, ऊना, 14 अक्तूबर – केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अंदारौली में प्रातः 10 बजे एथनो बोटैनिकल पार्क, ग्रामीण सेनेटरी मार्ट-कम-सीएससी कम्पलैक्स तथा ग्रामीण ईको टूरिज्म प्रोजैक्ट की आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त रायपुर में ब्लाॅक ऑफिस क्वार्टर, वन अवलोकन पोस्ट और जल भंडारण स्कीम के तहत पानी के तालाबों व सीसी डैमों की आधारशिला रखेंगे।पठानिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रात 11 बजे मंदली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने बौल-तलेड़ा-सनहाल रोड़ उद्घाटन करने केे बाद अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त दोपहर 12.15 बजे थानाकलां में जाईका के तहत किसान प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला रखेंगे और 12.30 बजे डिग्री काॅलेज बंगाणा में भवन व कैंटीन का उद्धघाटन तथा डिग्री बहुद्देशीय हाॅल की आधारशिला रखेंगे। राजकुमार पठानिया ने कहा कि शाम 3:00 बजे अनुराग ठाकुर ऊना में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान करेंगे।
-0-





























