सूर्य ग्रहण के दिन जच्चाओं को घी वितरित
करना गंगा स्नान के बराबर है — दूहन
करनाल, आशुतोष गौतम ( 26 दिसंबर ) सूर्य ग्रहण के बाद समाजसेवी मास्टर महीपाल दूहन ने गांव पधाना में दो जरूरतमंद जच्चा महिलाओं को देसी घी वितरित करके उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।असंध खंड के गांव पधाना में बेटी बचाओ अभियान के सरताज मास्टर महीपाल दूहन ने जरूरतमंद जच्चा मोना और मीना देवी को अपने वेतन से देसी घी वितरित किया ताकि जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य स्वस्थ रहे सके। सर्वविदित है कि मास्टर महीपाल दूहन पिछले लगभग दस वर्षों से नवजात कन्या शिशु की माताओं को हर माह अपने वेतन से देसी घी वितरित करते हैं । इस कड़ी में दूहन लगभग 750 जरूरतमंद महिलाओं को देसी घी वितरित कर चुके हैं। दूहन ने इस अवसर पर कहा कि सूर्य ग्रहण के दिन जरूरतमंदों जच्चाओं की सहायता करना उनके लिए गंगा स्नान के बराबर है। घी वितरण के समय उनके साथ रामकरण सेठ , राजदुलारी तथा राजेंद्र पधाना इत्यादि मौजूद थे।






























