करनाल जिला कोर्डीनेशन कमेटी का संयोजक बनाया त्रिलोचन सिंह को, करनाल में प्रदेशाध्यक्ष सैलजा या सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा रहेंगे मौजूद ,जिला कोर्डीनेशन कमेटी की पहली बैठक में लिए निर्णय
करनाल, आशुतोष गौतम (4 नवम्बर) जिला कांग्रेस द्वारा करनाल में आर्थिक मंदी, किसानों की दुर्दशा , बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आठ नवम्बर को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा या कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह निर्णय प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में आयोजित जिला कोर्डीनेशन कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस द्वारा नवनियुक्त करनाल जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में प्रदेश स्तर पर 7 नवंवर से 14 नवंवर तक सभी जिला मुख्यालयों पर उपरोक्त मुद्दों को लेकर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके तहत आठ नवंवर को करनाल में प्रदर्शन कार्यक्रम तय हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह सभी कांग्रेस कार्यकत्र्ता सैक्टर 12 में पैट्रोल पंप के पास एकत्रित होंगे। यहां से वह मिनी सचिवालय पहुंचेगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से किसानों, व्यापारी, कर्मचारी, तथा बेरोजगारों की आवाज बुलंद करने के लिए मौजूद रहने की अपील की है। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कार्यालय चंडीगढ़ में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों सें कांग्रेस के उम्मीदवारों की बैठक हुई थी। बैठक में विशेष रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा हरियाणा के प्रभारी गुलाम नवी आजाद, काग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, हरियाणा के संयोजक रामा नंद शास्त्री मौजलूद थे। इस अवसर पर आर्थिकमंदी, किसानों की दुर्दशा, बढ़ती बेराजगारी पर गहन चिंतन मंथन किया गया। इन्ही मुद्दों को लेकर सात नवंवर से 14 नवंवर तक सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने की सहमति बनी। हर जिला स्तर पर चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों तथा पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की एक कोर्डीनेशन कमेटी बनाई गई। इसमें एक कन्वीनर बनाया गया। करनाल जिले का कन्वीनर करनाल से चुनाव लढऩे वाले त्रिलोचन सिंह को बनाया गया। इसमें सदस्य के तौर पर असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी, नीलोखेड़ी से बंता राम वाल्मिकी, घरौंडा से चुनाव लढऩे वाले अनिल राणा, इंद्री से चुनाव लडऩे वाली नवजोत कश्यप को नियुक्त किया गया। साथ ही कमेटी में राजवीर चौहान तालमेल कमेटी के सदस्य के रूप में इसमें साथ रहेंगे।
































