वाहन चालक भर्ती के लिये आयोजित कौशल परीक्षण का परिणाम घोषित
ऊना (27 सितंबर)- उपायुक्त कार्यालय, ऊना द्वारा वाहन चालक के पद के लिये 9 अक्तूबर 2018 को आयोजित कौशल परीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि इस परीक्षण में कुल 20 अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जिनमेंं जिला शिमला से डुमैहर के अशोक कुमार के अलावा जिला ऊना के बढ़ेड़ा के धर्मपाल, बेहड़ी के गगनदीप, डूहल भटवाला के कृष्णपाल, घगोह के हरवजन सिंह व अश्वनी कुमार, किन्नू के हरदेव सिंह, ओयल के संजय कुमार, दुलैहड़ के राजकुमार, निरेंद्रपाल व सुमित, बालीवाल के बलबिंद्र, अंबेहड़ा रामकृष्ण के राकेश कुमार, नंगड़ा के चरणदास, चलोला के मनोज कुमार, बसाल के शशि कुमार, संतोषगढ़ के रोहित कुमार, पंजोरा के प्रिंस कुमार, बसाल के मुकेश कुमार और नारी के राजलाल शामिल हैं।
डीसी ने बताया कि इस परीक्षण परिणाम के संबंधित विस्तृत जानकारी जिला ऊना के वेबपोर्टल पर भी उपलब्ध हैं।




























