संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया
करनाल, आशुतोष गौतम ( 24 oct) संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल सदर बाजार में वार्षिक उत्सव महंत बाबा राम सिंह जी के सानिध्य में मनाया गया। इस अवसर पर संगत और तीनों स्कूलों के विद्यार्थियों को संदेश देते हुए महंत बाबा राम सिंह ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने बच्चों से कहा कि मानवता और भाईचारे से ही समाज को सुंदर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में बच्चों अने शबद कीर्तन किया। इस अवसर पर गुरु के संदेश का पाठ किया गया। स्कूल के बच्चों ने मनौहारी प्रस्तुतति दी। इस अवसर पर बच्चों ने सर्वधर्म संभाव की झांकियां प्रत्ुत की गई। बच्चों ने स्कूल में प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने मनौहारी झांकी प्रस्तुत कर संदेश दिया कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। बच्चों ने डम्बल ड्रिल के कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर मुयरूप से स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र, मदन गुलाटी स्कूल के निदेशक के एल डांग,तथा तीनों सकूलों के प्राचार्य र्मौजूद रहे। गौरतलब यह है कि यह संसथा शहर के बीचों बीच ज्ञान का पूर्णतया निशुल्क दान दे रही है। इसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के घरों में ज्ञान का उजाला पहुंच रहा है।































