23 जून से 26 जून तक ऊना जिला के विभिन्न स्थानों पर कानो के रोगियों के लिए कैंप का होगा आयोजन
बंगाणा (राजीव) राष्ट्रीय किसान संगठन के सौजन्य से मैक्स कंपनी द्वारा 23 जून से 26 जून तक ऊना जिला के विभिन्न स्थानों पर कानो के रोगियों के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कानों के विशेषज्ञ डॉक्टर एल के मलिक अपनी सेवाएं देंगे। कंपनी द्वारा कानों के रोगो के संबंधित टेस्ट जैसे ऑडियोमेट्री आदि निशुल्क किए जाएंगे । राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री देशराज मोदगिल ने अपने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि 23 जून बुधवार को शिवालिक होटल बंगाणा में , 24 जून वीरवार को शीश महल होटल बड़सर मैहरे में , 25 जून शुक्रवार को माया होटल उना में , तथा 26 जून शनिवार को सिटी हर्ट होटल अम्ब में यह कैंप आयोजित किए जाएंगे,। मोदगिल ने बताया कि इन कैंपों में कंपनी द्वारा सस्ते दामों पर कानो वाली मशीनें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी । मोदगिल ने जिला के लोगों से आह्वान किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और जिन लोगों को भी कानों की कोई दिक्कत हो तो बे इन कैंपों में अवश्य पहुंचे ।

































