BHT News (ऊना) शनिवार को जिलाप्रधान ऊना कांग्रेस राणा रणजीत सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री एवम भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पंजावर कि प्रधान श्रीमति नीलम मनकोटिया व समस्त ग्राम पंचायत पंजावर सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी लोगों को फल व मिठाईयां बांटी गई। राणा ने बताया कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती को सम्पूर्ण विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राणा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी सम्पूर्ण भारत बर्ष व सम्पूर्ण विश्व के लोगों के लिए सत्य, अहिंसा व धर्मनिर्पेक्षिता का जीता जागता उदाहरण थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए राणा ने बताया कि शास्त्री जी देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे जो कि साफ सुथरी छवि के व्यक्ति थे। इनके सफल मार्गदर्शन से देश काफी आगे बढ़ा। शास्त्री जी द्वारा कई ऐतिहासिक फैंसले लिए गए जिसमे ताशकंद समझौता व भारत पाकिस्तान युद्ध मे सेना को खुली छूट देने शामिल है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पंजावर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस जिलाप्रधान राणा रणजीत सिंह ने पंजावर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर फल व मिठाईयां बांटी
कांग्रेस जिलाप्रधान राणा रणजीत सिंह ने पंजावर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर फल व मिठाईयां बांटी





























