डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों के लिए हिंदी,अंग्रेजी व पंजाबी पर आधारित साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
BHT news, ऊना: डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में साहित्यिक क्लब के तत्वावधान में कक्षा पांचवीं से सातवीं के छात्रों के लिए हिंदी ,अंग्रेजी व पंजाबी की विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत कविता पाठ, नाटक मंचन, देशभक्ति सामूहिक नृत्य एवं चित्र वर्णन पर आधारित साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदित हो कि साहित्यिक क्लब के द्वारा साहित्य के अध्ययन ,सृजन और प्रसार के लिए छात्रों को तैयार किया जाता है।काव्या, अनायशा, अहाना के द्वारा मंच संचालन किया गया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। युविका और वानिका ने हिंदी कविता का गायन किया। आंचल ,वानिज समूह द्वारा ए. पी. जे अब्दुल कलाम आजाद के जीवन पर आधारित अंग्रेजी नाटक का मंचन किया गया। मान्या, शरन्या, हर्षिता द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। चित्र चर्चा में शौर्य, नव्या, मनस्वी और सेजल ने ऐतिहासिक धरोहर वर्णन में अपने भाषा कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सहजवीर द्वारा करतार सिंह सराभा के जीवन पर प्रकाश डालती हुई पंजाबी कविता की प्रस्तुति ने सबमें जोश भर दिया। हिमाचली नाटी ने हिमाचल की झांकी प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रंगीन बना दिया। अंत में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने सभी में जोश भर दिया। प्राचार्य आर. एल पाठक ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि साहित्य मनुष्य को संवेदनशील विचारशील एवं संस्कारवान बनाता है तथा ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। श्री पाठक ने छात्रों को परीक्षण के माध्यम से अच्छी संगति करने का आहवान किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे श्रेष्ठ नागरिक बन समाज में अपना योगदान दें। श्री आर.एल पाठक ने छात्रों शिक्षकों व अभिभावकों को हिमाचल दिवस व गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुदेश कपिल, वंदना , परमजोत, भारती, रेखा, प्रीति ,नमिता हर्ष , नीलम, बबीता जोशी के प्रयासों की सराहना की।



























