BHT News (Una) जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था व पिछले दिनों कुल्लू में एक दलित दम्पति पर हुए जानलेवा हमले के बाद पी जी आई में हुई मृत्यु के विरोध में जिला मुख्यालय ऊना पर रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिलाप्रधान ऊना कांग्रेस राणा रणजीत सिंह ने बताया कि जब से भाजपा सरकार का शासन प्रदेश में आया है, तब से निरंतर प्रदेश में अराजकता का माहौल है व दलितों पर अत्याचार हो रहे है। राणा ने बताया कि पिछले दिनों कुल्लू में दलित दम्पति पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें पूर्व प्रधान परस राम की पी जी आई इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी व उनकी पत्नी अभी भी गंभीर रूप से घायल है और पी जी आई में उपचारधीन है। राणा ने बताया कि इस हमले की न्यायिक जांच के लिए ज़िलाधीश महोदय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया अतः इस हमले की न्यायिक जांच की मांग की गई है। राणा ने बताया की दोनो पार्टियों की की सोच में फर्क आप देख सकते हो। एक तरफ भाजपा सरकार है जोकि दलितों पर निरंतर अत्याचार कर रही है दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार है जिसने पंजाब में एक अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया। जिससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी के लिए दलित सिर्फ वोट बैंक नही है। राणा ने बताया की कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, दलित व मजदूरों की हितेषी रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व मंत्री कुलदीप कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंदर धर्माणी, प्रदेश सचिव देस राज गौतम,प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा,उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस रत्न चंद, रामप्रसाद, संजय शर्मा, हंस राज शर्मा, दविंदर वत्स, महामंत्री जिला कांग्रेस परवीन दुआ, प्रमोद कुमार, देवकीनंदन शर्मा, गोल्डी कपिल, अजेश जसवाल, सुरेखा राणा,जिला कांग्रेस सचिव सुनील कुमार संजू, सुखविंदर देवी,प्रवक्ता जिला कांग्रेस वरुण पूरी,पांचो ब्लॉक अध्यक्ष रविंदर सहोर, विवेक शर्मा, बलवान ठाकुर, सुरिंदर कंवर, विनोद बिट्टू,जिलाध्यक्ष महिला काँग्रेस ऊना की अध्यक्ष व जिलापरिषद मेंबर उर्मिला शर्मा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव राणा, ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी महिला अध्यक्ष अमनप्रीत कौर, ब्लॉक महिला कुटलैहड़ अध्यक्ष राजिंदर कौर,ब्लॉक महिला गगरेट की अध्यक्ष राजिंदर कौर, सेवादल यंग ब्रिगेड ऊना अध्यक्ष समित शर्मा, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष कुटलैहड़ दौलत राम, जिलापरिषद मेंबर रजनी चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष obc मोर्चा चिंतपूर्णी परवीन कुमार, कॉमरेड जगत राम, कांग्रेसी नेता राकेश कैलाश, प्रिंस मक्कर, शान ठाकुर, राम कुमार सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जब से भाजपा सरकार का शासन प्रदेश में आया है तब से निरंतर प्रदेश में अराजकता का माहौल है – राणा रणजीत सिंह
कुल्लू में दलित दम्पति पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जिला मुख्यालय ऊना में कांग्रेस ने रोष प्रदर्शन किया





























