स्वर्ण आयोग गठन के लिए जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपेगा सामान्य वर्ग संयुक्त मंच – भूपेंद्र ठाकुर
UNA, सामान्य वर्ग संयुक्त मंच हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया है की 7 सितंबर दिन मंगलवार सुबह 10:00 बजे हिमाचल प्रदेश में सभी जिलों में जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा यह ज्ञापन आदरणीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को स्मरण करवाएगा की समान या समाज के लोग कितनी बार शिमला में स्वर्ण युग की मांग लेकर आदरणीय मुख्यमंत्री जी के पास आए और मुख्यमंत्री जी का सवर्णों के प्रति नकारात्मक रवैया देखकर हम लोग दुखी हैं की हम लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन सरेआम सरकार देख रही है और मूकदर्शक बनकर खड़ी है जातिवाद के नाम पर सामान्य समाज का हो रहा शोषण अति निंदनीय है स्वर्ण आयोग हिमाचल में रह रहे 60% लोगों की मांग है जिनको सरकार जानबूझकर अनदेखा कर रही है हम लोगों ने हजारों की संख्या में आकर आदरणीय मुख्यमंत्री जी से कई बार सवर्ण आयोग की गुहार लगाई तब भी हमें सवर्ण आयोग नहीं मिला लेकिन बिना किसी के मांगे से बिना किसी के कहने से बिना किसी की जरूरत से मुख्यमंत्री महोदय ने अनुसूचित आयोग बनाकर दे दिया हमें इस बात की भी खुशी है अनुसूचित वर्ग के भी हमारे ही भाई हैं लेकिन हम लोगों को अनदेखा क्यों किया जा रहा है सामान्य समाज के 70% लोग भाजपा को वोट करते हैं और भाजपा उनका शोषण कर रही है उनकी आवाज नहीं सुन रही उनकी समानता के अधिकार का हनन कर रही है यह ज्यादा दिनों तक सहन नहीं किया जा सकता अगर सरकार हमें संविधान में मिले अनुच्छेद 15 16 के अनुसार हमेशा मानता नहीं दे सकती तो हम लोगों को विवश सरकार के विरुद्ध आवाज उठानी पड़ेगी हो सकता है हमारी एकता और सुदृढ़ता के कारण सरकार को राजगद्दी से हाथ धोने पढ़ सकते हैं अतः अंत में हमारी सरकार से फिर से विनम्र निवेदन है कि हमारे अधिकारों की और समानता की अनदेखी ना की जाए और जैसे बाकी सभी जातियों को आयोग दिए गए हैं उसी की तर्ज पर हमें भी स्वर्ण अशोक का गठन कर कर दिया जाए। यह जानकारी सामान्य वर्ग संयुक्त मंच हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन भूपेंद्र ठाकुर ने दी।

































