करनाल, आशुतोष गौतम। 16 सितंबर
करनाल फर्टिलाइजर पेस्टिसाइड एवं सीड ट्रेडर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की सभा जिला प्रधान राम कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हरियाणा एसोसिएशन के प्रधान सरदार हरमेश सिंह व चेयरमैन अमित गोयल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस सभा में हरियाणा राज्य स्तरीय एग्रो डीलर सम्मेलन जो कि 16 सितंबर प्रेम प्लाजा होटल में होने जा रहा है उनकी का तैयारियों की समीक्षा की गई हरियाणा प्रधान प्रधान सरदार हरमेश सिंह जी ने बताया समारोह में अखिल भारतीय एग्रो डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री अध्यक्षता करेंगे और सांसद संजय भाटिया मुख्यअतिथि होंगे। महापौर रेनू बाला गुप्ता वशिष्ठ अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। प्रधान राम कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। चेयरमैन अमित गोयल के अनुसार यहां भारतवर्ष के बहुत से राज्यों के अध्यक्ष व हरियाणा राज्य के सभी जिलों से एसोसिएशन के प्रतिनिधि और डीलर पधार रहे हैं। इस सम्मेलन में हमारे एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा हमारी ट्रेड में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं को सांसद संजय भाटिया के माध्यम से केंद्र सरकार को अवगत कराया जाएगा और उनके निवारण के लिए प्रयास किए जाएंगे। आगे की रणनीति बनाई जाएगी इस सभा में मुख्य वक्ताओं के अतिरिक्त विकास बंसल, गुरमेज सिंह, बृजलाल गर्ग, पवन अग्रवाल ,पवित्र सिंह, राम अवतार सिंह गर्ग, विनोद गोयल, राधेश्याम राणा, श्यामसुंदर नगला, सुशील गर्ग, देवेंदर चौहान, चंद्रमोहन चहल, महेंद्र गोयल, प्रवीण शर्मा इत्यादि थे।






























