जयराम सरकार प्रदेश की भोली-भाली जनता के साथ कर रही है छल्लाबा-विजय डोगरा
जसवाल (ऊना) प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने सोमवार को जारी प्रेस ब्यान में कहा कि हिमाचल को अस्तित्व में आने के बाद से आज तक जो विकास कांग्रेस की सरकारों ने किया उसका उल्लेख करना भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जहन में नहीं है। यह कहना कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश में कुछ नहीं किया यह बात पूर्ण रूप से गलत साबित होती है, क्योंकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के शोक संदेश में यह कहा कि प्रदेश का जिस सादगी के साथ स्व. वीरभद्र सिंह ने चम्बा से लेकर सिरमौर तक व ऊना के लेकर किन्नौर तक बिना किसी क्षेत्रवाद, जातिवाद के समग्र विकास किया है। जिसके लिए आने वाली पीढ़ियां राजा वीरभद्र सिंह को दशकों तक याद रखेंगी। वहीं उन्होंने 4 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. यशवंत सिंह परमार के बारे में भी कहा कि प्रदेश के स्वार्गीण विकास में अहम भूमिका निभाई है। जिससे प्रदेश तरक्की के रास्ते से अव्वल तरीके बढ़ा है और चहुमुखी विकास हुआ है। विजय डोगरा ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार जिस तरह से आम जनमानस के साथ महंगाई, बेराजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर जनता के साथ छल्लाबा कर रही है, वह बात हजम नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में इस देश तथा प्रदेश को जो ऊंचाईयां दी है। भारतीय जनता पार्टी के लोग कभी सपने में भी नहीं सोच सकते। विजय डोगरा ने कहा कि आज प्रदेश का कर्मचारीवर्ग, रिटायर्ड कर्मचारी वर्ग, गृहणियां एवं बेरोजगार युवा जिस तरह से महंगाई व बेरोजगारी का मानसिक उत्पीड़न झेलरहे है। यह भाजपा की जयराम सरकार की नाकामियों व विफलताओं का कारण है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार यह भूल रही है कि विपक्ष ने साकारात्मक भूमिका निभाते हुए प्रदेश की जनता से हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ विधान सभा के अंदर नौकरियां देने के मामले में जब श्वेत पत्र देने को कहा तो सरकार ने चुपी साध ली। जिसका अब कांग्रेस जयराम सरकार की नाकामियों तथा विफलताओं को उजागर करेगी।

































