वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के छात्र जशनप्रीत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके हिमाचल प्रदेश टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन परीक्षा की उत्तीर्ण
जसवाल (ऊना) हिमाचल प्रदेश टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन फरवरी, 2021 का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के छात्र जशनप्रीत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके परीक्षा उत्तीर्ण की । जशनप्रीत ने इसका श्रेय अपने अथक परिश्रम, माता पिता के आशीर्वाद तथा अध्यापकों की स्टीक मार्गदर्शन को दिया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने कहा कि यह बच्चे की मेहनत और लगन का परिणाम है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने जशनप्रीत और उसके अभिभावकों को बधाई दी।































